ग्वालियर: कल 10 जुलाई को गुरुपूर्णिमा पर मद्दाखो आश्रम में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे के मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है।
हाईवे से मद्दाखो की ओर जाने वाले श्रद्धालु घाटीगांव तिराहा → बसोता मार्ग → बांजारा खिरक → झौंसी होते हुए मद्दाखो आश्रम पहुंच सकेंगे। मद्दाखो से हाईवे की ओर लौटने वाले श्रद्धालु मद्दाखो → सोंधिपुरा तिराहा → डाटा खिरक → झौंसी से होते हुए हाईवे की ओर आ सकेंगे। अत्यधिक वर्षा की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। यदि रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव हो जाता है, तो वाहनों को नहर के रास्ते → धुआं वाले हनुमान मार्ग → घाटीगांव होते हुए भेजा जाएगा।
भारी वाहनों पर प्रतिबंध
गुरुपूर्णिमा के दिन हाईवे से मद्दाखो आश्रम की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। (श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर)। आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें।
