पति की हैवानियत: पहले फांसी देने की कोशिश, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नया चंद्रपुर मोहल्ले में एक महिला के साथ पति द्वारा बेरहमी से मारपीट और जलाने का मामला सामने आया है। पीड़िता रश्मि राजपूत ने बताया कि उसके पति राजू राजपूत ने पहले दिनभर मारपीट की और फांसी के फंदे पर लटकाकर जान लेने की कोशिश की। किसी तरह बच निकलने के बाद आरोपी ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

महिला ने बताया कि आग लगने के बाद वह जान बचाने के लिए भागी और अंधेरे का फायदा उठाकर पास के भूसे के ढेर में छिप गई, जहां वह पूरी रात झुलसी हालत में पड़ी रही। सुबह होते ही वह करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर सिविल लाइन थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Next Post

भोपाल में साइबर पंजीयन कार्यालय शुरू, रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी: सीएम डॉ यादव

Mon Feb 16 , 2026
भोपाल। प्रदेश में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई तकनीक के उपयोग से सरकारी सेवाओं को अधिक सरल, सुरक्षित और पारदर्शी बनाया […]

You May Like