कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित हुई दसवीं एसएसी बैठक

गोविंदनगर/नर्मदापुरम। कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर में दसवीं वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति (SAC) की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता अनिल अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में न्यास के पदाधिकारी उम्मेद सिंह पटेल, केशव माहेश्वरी और प्रबंधक धर्मेंद्र गुर्जर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जेएनकेवीवी के निदेशक डॉ. टी.आर. शर्मा, एटीएआरआई जबलपुर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रजनीश श्रीवास्तव और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ए.के. राउत ऑनलाइन जुड़े।

बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने खरीफ 2025 की प्रगति व रबी 2025–26 की कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 25 किसानों के खेतों पर मूंगफली का प्रयोग सफल रहा और आय दोगुनी हुई। सोयाबीन रेज्ड बेड तकनीक, कम अवधि वाली धान किस्म जे.आर–21, ड्रोन उपयोग, जैविक खेती और मृदा परीक्षण पर केंद्र के कार्यों की समीक्षा की गई।

विशेषज्ञों ने नरवाई प्रबंधन, नैनो DAP, प्राकृतिक खेती, बीज उत्पादन और दलहन क्षेत्र बढ़ाने पर जोर दिया। उपसंचालक कृषि जे.आर. हेडाऊ ने केंद्र की गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, स्टाफ और जिले के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

 

Next Post

फरार युवक आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sat Nov 22 , 2025
इंदौर: हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में नामजद और घटना के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर भाग रहा आरोपी हीरानगर पुलिस की पकड़ में आ गया. पुलिस पिछले कई महीनों से उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.हीरानगर थाना प्रभारी को भी लंबित […]

You May Like