निर्माणाधीन फ्लैट में घुसकर मारपीट व धमकी

इंदौर:जूनी इंदौर पुलिस ने निर्माणाधीन फ्लैट में जबरन घूस कर ताला तोड़ने, गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि 52 वर्षीय पीड़ित राजेश कुमार प्रीथयानी की शिकायत पर 20 वर्षीय आरोपी कार्तिक पिता दिलीप खानचंदानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

आरोपी देर रात करीब 8 बजे निर्माणाधीन फ्लैट नंबर 101, सिंधु नगर में आरोपी ने बिना कब्जा दिए ताला तोड़कर मजदूरों से काम शुरू करवा दिया. विरोध करने पर आरोपी ने गालियां देते हुए पीड़ित के साथ मारपीट की और सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे सिर में चोट आई और खून बहने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी ने दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी. मामले में जांच की जा रही है

Next Post

मरीज इलाज को तरसा, गुना के अस्पताल में डॉक्टर के आचरण पर विवाद

Mon Feb 9 , 2026
गुना: जिला अस्पताल में बीती रात एक डॉक्टर की हरकतों ने पूरे स्वास्थ्य विभाग को शर्मशार कर दिया है। चिकित्सकों के हाव-भाव और बातचीत से लग रहा था कि वे नशे में हैं और उनका अपने आप पर काबू ही नहीं था। हालांकि हमेशा की तरह आरोपों की पुष्टि करने […]

You May Like