रात में अंधड़ के साथ बरसे बदरा

जबलपुर: सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम की रंगत बदल गई है। बुधवार को सुबह से सूर्यदेव निकले रहे। दिन चढ़ते ही मौसम की रंगत बदली। जिसके बाद बादलों और सूर्यदेव के बीच दिनभर लुकाछिपी का खेल चलता रहा। शाम ढलते ही एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला और अधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई। कहीं रिमझिम बारिश हुई तो कहीं फुहार का दौर चला।
ऐसा रहा तापमान
बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 50 और शाम को 46 प्रतिशत दर्ज की गई।
बिजली हुई गुल
बारिश के चलते कई क्षेत्रों की बिजली भी गुल हुई। हालांकि कई क्षेत्रों में थोड़ी ही देर में बिजली सप्लाई चालू हो गई थी।
ये सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग की माने तो ओडिशा के मध्य क्षेत्र से दक्षिण विदर्भ तक दक्षिण छत्तीसगढ़ से होते हुए माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक ट्रफ अवस्थित है। पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किमी की ऊंचाई के मध्य अवस्थित है। चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है

Next Post

बालक ने लगा ली फांसी

Thu Mar 20 , 2025
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत ग्राम नुनसर में एक बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने बताया कि मुकेश कुमार चढ़ार 33 वर्ष निवासी ग्राम नुनसर ने सूचना दी उसके साले सत्यम चढ़ार […]

You May Like