भोपाल। नगर पालिक निगम, भोपाल की लोक परिवहन कम्पनी भोपाल सिटी लिंक लिमि. द्वारा सीएनजी बसों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है. बी.सी.एल.एल. द्वारा शहर के रहवासियों की सुविधा को देखते हुए बस ऑपरेटर मेसर्स इंक्युबेट सॉफ्टटेक के माध्यम से सीएनजी बसों का संचालन किया जा रहा है. हड़ताल के चलते सीएनजी बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अत्याधिक असुविधाओं का सामना अभी तक करना पड़ रहा था.
भोपाल में CNG बसों का संचालन शुरू
