टीआरएस कॉलेज प्राचार्य के सामने एनएसयूआई कार्यकर्ता बेहोश होकर गिरा

रीवा,  टीआरएस महाविद्यालय में छात्र हितों और कथित दोहरे मापदंड के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं पूर्व टीआरएस महाविद्यालय अध्यक्ष नित्कर्ष मिश्रा और उनकी पूरी टीम द्वारा धरना दिया गया. धरने के दौरान कार्यकर्ता लगातार चार-पांच घंटे तक खुले आसमान के नीचे कड़ी धूप में संघर्ष करते रहे.

इसी दौरान नित्कर्ष मिश्रा छात्रों के साथ जैसे ही प्राचार्य कक्ष के अंदर पहुंचे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए. कार्यकर्ताओं के अनुसार डिहाइड्रेशन के कारण उनकी स्थिति बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें तत्काल संजय गांधी अस्पताल, रीवा ले जाया गया. इस पूरे घटना क्रम के वायरल हुए वीडियो में साफ नजर आ रहा कि छात्र अचेत होकर जमीन पर पड़ा था और साथी चीख चिल्ला रहे थे लेकिन प्रचार्या अपनी कुर्सी से जरा भी नहीं हिली. जिसके बाद साथ छात्र उन्हें उतार अस्पताल उपचार के लिए ले गए. छात्रों ने बताया कि धरने का एक प्रमुख मुद्दा यह था कि टीआरएस महाविद्यालय के अध्यक्ष शक्ति पाठक को प्राचार्य अर्पिता अवस्थी द्वारा हाथ पकडक़र महाविद्यालय से बाहर किया गया था. कार्यकर्ताओं ने इसे छात्र प्रतिनिधियों के साथ अनुचित व्यवहार बताते हुए विरोध दर्ज कराया. यदि कोई छात्रा हनुमना या मऊगंज जैसे दूरदराज क्षेत्र से अपनी टीसी लेने महाविद्यालय आती है, लेकिन उसे बिना ड्रेस तीन बजे से पहले प्रवेश नहीं दिया जाता, तो वह टीसी लेने के बाद घर कैसे लौटेगी? छात्रों का कहना है कि नियम व्यवस्था के लिए होने चाहिए, छात्रों की मजबूरी और सुरक्षा को नजर अंदाज करने के लिए नहीं. इसलिए ड्रेस कोड एवं प्रवेश संबंधी नियमों में आवश्यक परिवर्तन कर ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे दूरदराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी आवश्यक शैक्षणिक प्रक्रिया पूरी करने से रोका न जाए.

Next Post

रेलवे फुटबॉल चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले, आरसीएफ ने 8-0 से दर्ज की बड़ी जीत

Thu Sep 17 , 2026
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल की मेजबानी में चल रही 81वीं अखिल भारतीय रेलवे पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के तीसरे दिन 17 सितंबर को रेलवे स्टेडियम और शिवाजी ग्राउंड सदर में चार मुकाबले खेले गए। शिवाजी ग्राउंड में रेल व्हील फैक्ट्री ने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स को 2-0 से हराया, जबकि रेल […]

You May Like