
रीवा। सिरमौर तहसील के सरई कला-रोझौही में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर प्लांट को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों और प्रशासन के बीच टकराव हो गया। प्रशासन, पुलिस और कंपनी की टीम बोरहोल के लिए पहुंची तो हजारों ग्रामीणों ने विरोध कर काम ठप करा दिया।
मौके पर नायब तहसीलदार बिंदु तिवारी, एमपीआईडीसी अधिकारी यूके तिवारी, थाना प्रभारी अवनीश पांडेय और चौकी प्रभारी शैल यादव मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि प्लांट से जहरीले कचरे और रेडिएशन से स्वास्थ्य और पर्यावरण को खतरा है। ग्रामीणों ने मांग की कि यहां अन्य उद्योग लगाया जाए, न्यूक्लियर प्लांट नहीं।
