प्लेटफार्म क्रमांक चार – पांच के पेयजल काउंटर से बह रहा गंदा पानी

संक्रमण फैलने का डर

 

जबलपुर, नवभारत। मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक चार और पांच में लगे शुद्ध पेयजल के काउंटर की ठीक से साफ सफाई न होने के कारण इसकी सारी गंदगी प्लेटफार्म पर फैल रही है। यहां बने काउंटरो के ड्रेनेज आउटलेट की सफाई न कराए जाने से सारी गंदगी प्लेटफार्म पर फैल रही है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगो ने बताया कि शिकायत के बावजूद रेल प्रशासन इसपर ध्यान नहीं दे रहा है। वही गंदगी के चलते दुर्गंध भी उठ रही है। इससे संक्रामक रोग फैलने की संभावना बढ़ गई है। यात्रियों ने बताया कि नल खोलते ही नाली में जाने वाला गंदा पानी प्लेटफार्म पर फैल रहा है।

 

ठीक से नहीं हो रहा रख रखाव

एक तरफ भारतीय रेल देश के स्टेशनों को आधुनिक बनाकर यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं देने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ मुख्य रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। रेलवे स्टेशन पर फैली गंदगी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ड्रेनेज पाइप चोक होने से रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैल रही है। इससे यहां से निकलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन में जानवर भी बैठे रहते हैं। स्टेशन से रोजाना सैकड़ों ट्रेनें गुजरती है जिससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों का रेलवे स्टेशन पर आना जाना रहता है। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है।

 

सूना पड़ा आरपीएफ बूथ

मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक चार पांच पर बने आरपीएफ सहायता केंद्र सुना पड़ा हुआ है। आलम यह है कि बूथ के नाम पर सिर्फ यहां सिर्फ खोखा ही रखा हुआ है। हालांकि कुंभ मेले के चलते आरपीएफ अमला मुस्तैद तो है परंतु बूथ से गायब है। जिसके कारण आम यात्रियों को पूछताछ एवं अन्य मामलों के लिए प्लेटफार्म क्रमांक एक और छह के भरोसे ही रहना पड़ता है।

 

इनका कहना है

में इसे दिखवाता हूं और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाता हूं।

हर्षित श्रीवास्तव, सीपीआरओ, पश्चिम मध्य रेलवे

Next Post

पुलिस व नक्सली मुठभेड़ में 03 नक्सली की मौत 

Wed Feb 19 , 2025
  नवभारत न्यूज बालाघाट   जिला बालाघाट हाँकफोर्स व जिला पुलिस बल को तीन हार्डकोर नक्सलियो का मार गिराने मे बडी सफलता मिली है l एडिशनल यसपी विजय डाबर से मिली जानकारी अनुसार थाना गढीं के सूपखार वन रेंज के रौंदा फारेस्ट कैम्प के समीप हॉकफोर्स, पुलिस व नक्सलियों के […]

You May Like