
नवभारत न्यूज बालाघाट
जिला बालाघाट हाँकफोर्स व जिला पुलिस बल को तीन हार्डकोर नक्सलियो का मार गिराने मे बडी सफलता मिली है l
एडिशनल यसपी विजय डाबर से मिली जानकारी अनुसार थाना गढीं के सूपखार वन रेंज के रौंदा फारेस्ट कैम्प के समीप हॉकफोर्स, पुलिस व नक्सलियों के मध्य हुई मुठभेड़ में 03 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त हुई है । मारी गई 03 महिला नक्सलियों से एक इन्सास रायफल, एक एसएलआर रायफल व एक .303 रायफल व दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री जप्त की गई है । उक्त मुठभेड मे कुछ नक्सली घायल हुए है जो घने जंगल का फायदा उठा कर भाग गए है जिनकी तलाश हेतु हॉकफोर्स , सीआरपीएफ, कोबरा एवं जिला बल सहित 12 से अधिक टीमों द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन जारी है ।
