
उज्जैन, 26 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि के अवसर पर आज मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बीच बाबा महाकाल की तड़के भस्म आरती संपन्न हुई। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी आज श्री महाकाल मंदिर में विशेष पूजा की।
डॉ यादव सुबह सपत्नीक श्री महाकाल मंदिर पहुंचे और वहां विशेष पूजन-अर्चन किया।
महाशिवरात्रि को देखते हुए आज मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। पूरे मंदिर को विशेष तौर पर सजाया गया, वहीं श्री महाकाल का भी महाशिवरात्रि को देखे हुए विलक्षण श्रृंगार किया गया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के तड़के दर्शनों के लिए कल रात से ही जुटना शुरु हो गए थे। मंदिर दर्शन प्रारंभ होने के बाद से भी लगातार श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बड़ी संख्या में लोग श्री महाकाल महालोक भी पहुंच रहे हैं।
