मास्को, 29 सितंबर (वार्ता) रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रविवार रात आठ क्षेत्रों में 84 यूक्रेनी मानवरहित ड्रोन को रोका और नष्ट किया है।
मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में कहा, “रविवार रात 11:00 बजे से सुबह सात बजे तक वायु रक्षा चेतावनी प्रणालियों ने 78 यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहनों को रोका और नष्ट कर दिया, इनमें से 24 ब्रांस्क क्षेत्र में, 21 बेलगोरोड क्षेत्र में, नौ वोरोनिश क्षेत्र में, नौ स्मोलेंस्क क्षेत्र में, सात कलुगा क्षेत्र में, चार मास्को क्षेत्र में, तीन ओर्योल क्षेत्र में और एक कुर्स्क क्षेत्र में ड्रोनों को नष्ट किया गया। इस तरह से रात के दौरान वायु रक्षा चेतावनी प्रणालियों द्वारा कुल 84 यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहनों को रोका और नष्ट किया गया है।”
Next Post
यूरोपीय देशों की मदद से यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें भेजने पर विचार कर रहा है अमेरिका : वेंस
Mon Sep 29 , 2025
वाशिंगटन, 29 सितम्बर (वार्ता) अमेरिका की योजना है कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सहयोगी यूरोपीय देश उससे अमेरिकी टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइलें खरीदें और फिर उसे यूक्रेन को दे दें। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फ़ॉक्स न्यूज़ से यह बात कही है। उन्होंने कहा, “हम कई यूरोपीय देशों के […]

You May Like
-
12 months ago
भारतीय किसान संघ ने निकाली ट्रैक्टर रैली, सौंपा ज्ञापन
-
1 week ago
राशिफल-पंचांग: 27 अगस्त 2026
-
4 weeks ago
15 इंच पार हुई बारिश… रिमझिम का सिलसिला जारी
-
10 months ago
दीप्ति, लैनिंग और एक्सेलस्टोन के रिलीज होने की संभावना
