
रीवा। रीवा जिले के सोहागी थाना अन्तर्गत त्योंथर के कोनिया कुठिला के पास बुधवार की शाम सवा 7 बजे टै्रक्टर और बाइक में हुई भिडंत में मौके पर ही तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई. तीनो एक ही परिवार के बताये गये है. मोटर साइकल में सवार होकर तीनो लखवार गांव जा रहे थे, जहा हादसे का शिकार हो गये. इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और सडक़ से शवो को उठवा कर त्योंथर अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया. आरोपी ट्रैक्टर चालक टै्रक्टर छोड़ कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है. इस हादसे के बाद त्योंथर सिविल अस्पताल एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे. जानकारी के मुताबिक तीन लोग मोटर साइकल में सवार होकर लखवार गांव जा रहे थे. जैसे ही त्योंथर के पुनिया कुठिला के पास पहुंचे तभी ट्रैक्टर से भिडंत हो गई. जिससे मोटर साइकल दूर जा गिरी और तीनो को कुचलते हुए टै्रक्टर आगे निकल गया. इस हादसे में कमलेश कोल पिता समयलाल 20 वर्ष निवासी भुनगांव, करण कोल पिता धर्मपाल 25 वर्ष एवं सुनीता पति केमल कोल 40 वर्ष दोनो निवासी लखवार की मौके पर मौत हो गई. आरोपी टै्रक्टर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया है, पुलिस तलाश कर रही है.
