डॉ.स्वतंत्र पटेल बने सिहावल बीएमओ

सीधी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल का नया मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.स्वतंत्र पटेल को बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बबिता खरे ने जारी आदेश में कहा है कि प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल, जिला सीधी का प्रभार आगामी आदेश तक के लिये डॉ.स्वतंत्र पटेल, चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकझर को तत्काल प्रभाव से सौपा जाता है। उक्त आदेश प्रभावशील होने के फलस्वरूप डॉ.रामभूषण पटेल, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल जिला सीधी के प्रभार से मुक्त होकर पूर्ववत मूल पद चिकित्सा अधिकारी पद पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया में दायित्व निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।

Next Post

मंत्री के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन स्थगित

Wed Dec 10 , 2025
चितरंगी। तहसील मुख्यालय में मंजूर व्यवहार न्यायालय संचालन के लिए स्थानीय अधिवक्ता क्रमिक अनशन पर बैठे थे। आज तीसरे दिन पंचायत राज्यमंत्री राधा सिंह धरना स्थल पर पहुंच अधिवक्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की। जहां लिंक व्यवहार न्यायालय संचालन कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अपना क्रमिक अनशन […]

You May Like