कोग्निवेरा पोलो कप का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन समारोह में जुटे सितारे

जयपुर, 27 जनवरी (वार्ता) कोग्निवेरा पोलो कप 2026 की शुरुआत हो गई है। जयपुर स्थित राजस्थान पोलो क्लब में मंगलवार को एक भव्य समारोह में टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। इसके साथ ही एक हफ्ते तक चलने वाले पोलो मुकाबलों की शुरुआत हो गई है। यह टूर्नामेंट 1 फरवरी 2026 को होने वाले फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा।

हाल ही में भारत और अर्जेंटीना के बीच संपन्न हुए कोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की सफलता के बाद, इस टूर्नामेंट की शुरुआत और भी जोश के साथ हुई। अभिनेत्री और फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा सहित कई गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में टूर्नामेंट की भव्य शुरुआत हुई, जिसने भारत के खेल और सांस्कृतिक कैलेंडर में इस टूर्नामेंट की बढ़ती प्रतिष्ठा को और मजबूत किया।

जयपुर पोलो सीजन 2026 के तहत कोग्नीवेरा पोलो कप में लीग और नॉकआउट मैचों में सात टीमें खेलेंगी। इस टूर्नामेंट में भारत और विदेशों के प्रमुख खिलाड़ी एक हफ्ते तक जयपुर के प्रसिद्ध पोलो मैदानों पर 8-गोल पोलो का रोमांच दिखाएँगे।

टूर्नामेंट के शुभारंभ पर बोलते हुए, कोग्नीवेरा आईटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ कमलेश शर्मा ने कहा, ‘पोलो सटीकता, अनुशासन और टीम वर्क का प्रतीक है, और ये मूल्य कोग्नीवेरा में हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। कोग्नीवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की सफलता के बाद, हमें गर्व है कि कोग्नीवेरा पोलो कप आज जयपुर में इतने उत्साह और समर्थन के साथ शुरू हो रहा है। यह टूर्नामेंट, इस खेल की विरासत और उसमें निहित उत्कृष्टता को हमारा ट्रिब्यूट है।

उद्घाटन के दिन की गरिमा बढ़ाते हुए दुनिया की सबसे ऊंची पोलो ट्रॉफी का अनावरण किया गया। यह ट्रॉफी पहले ही महत्वाकांक्षा और उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुकी है और जयपुर के पोलो कैलेंडर की शान को और बढ़ा रही है।

टीमें और पूल

यह टूर्नामेंट दो पूल में खेला जा रहा है:

पूल ए: जयपुर, थंडरबोल्, जिंदल बेदला, चांदना पोलो

पूल बी: वी पोलो, ऑप्टीमस अचीवर्स, अरावली

पूरे सप्ताह चलने वाले लीग मैचों के बाद, प्रतियोगिता नॉकआउट राउंड में पहुँच जाएगी और इसका समापन रविवार, 1 फरवरी 2026 को दोपहर 3:30 बजे जयपुर के राजस्थान पोलो क्लब में फाइनल मैच के साथ होगा। इस ग्रैंड फिनाले का एक विशेष आकर्षण पंजाब के निहंग सिखों का पारंपरिक प्रदर्शन होगा। यह खेल के रोमांच के साथ-साथ एक दुर्लभ सांस्कृतिक भव्यता का अनूठा संगम पेश करेगा।

आज टूर्नामेंट की सफल शुरुआत के साथ, कोग्नीवेरा पोलो कप 2026 जयपुर को भारत के सबसे प्रसिद्ध पोलो स्थलों में और मजबूत बनाने जा रहा है। यह आयोजन देश-विदेश से खिलाड़ियों, दर्शकों और पोलो प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है।

 

Next Post

ग्वालियर चंबल में मावठ की बारिश से जनजीवन प्रभावित, सर्दी बढ़ी

Tue Jan 27 , 2026
ग्वालियर। समूचे ग्वालियर चंबल अंचल में आज दोपहर से देर रात तक कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे, जो दोपहर बाद मावठ की बारिश में बदल गए। दोपहर 12.30 बजे से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी […]

You May Like