ब्यावरा। नगर में संचालित निर्विन्ध्या नर्सिंग महाविद्यालय ब्यावरा के विद्यार्थियों के द्वारा एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई.
रैली में नारों और स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गय. रैली में सिविल हॉस्पिटल ब्यावरा के डा. सोरेन दत्ता, डा. राकेश गुप्ता , डा. शरद साहू , संदीप ब्रजपुरिया, श्रीमती मनीषा चौहान, श्रीमती मंजुलता, कु. रीना दांगी, शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य आर. के. गुप्ता शामिल हुए.
रैली शासकीय महाविद्यालय ब्यावरा से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए पीपल चौराहे पर पहुंचकर समापन हुआ. जहां पर लोगो को जागरूक किया ओर एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से बचने के उपाय बताएं. रैली में महाविद्यालय के स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे.
