कुर्की के नोटिस के बाद करदाता ने जमा कराए 50 हजार

जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर शहर के सभी 16 संभागों में बकाया राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को संभाग क्रमांक 15 सुहागी और 10 रांझी के द्वारा की गई सख्त कार्रवाई के कारण करदाताओं ने मौके पर ही बकाया राशि का अंशिक रूप से भुगतान किया। वहीं वसूली अभियान के दौरान वार्ड क्रमांक 72 में एक बड़े बकायादार के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए निगम की टीम ने 2 लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली हेतु कुर्की का नोटिस जारी किया।

प्रशासन की इस सख्ती को देखते हुए बकायादार ने तत्काल सक्रियता दिखाई और मौके पर ही 50 हजार रुपये की राशि निगम कोष में जमा कराई। शेष राशि के भुगतान के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार संभाग क्रमांक 10 रांझी के अंतर्गत महर्षि सुदर्शन वार्ड के अंतर्गत कुर्की की कार्रवाई के दौरान 32 हजार 61 रूपये का चैक प्राप्त किया गया। वसूली की कार्यवाही के समय राजस्व अधिकारी आनंद मिश्रा, संभागीय अधिकारी संतोष अग्रवाल, नरेश शर्मा, राजस्व निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, सहा. राजस्व निरीक्षक प्रिया पाठक, राजेश डेनियल आदि उपस्थित रहे।

Next Post

टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान; अभिषेक शर्मा की वापसी के दिए संकेत और पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाने पर सस्पेंस बरकरार

Sun Feb 15 , 2026
कोलंबो | भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम संयोजन को लेकर अहम जानकारी दी। सूर्या ने संकेत दिया कि नामीबिया के खिलाफ बाहर रहने वाले विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। जब […]

You May Like

मनोरंजन