
ओंकारेश्वर, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को देखते हुए शेष कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए है।
मोरटक्का से ओंकारेश्वर तक फोरलेन चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण का कार्य लगभग पूरा होने की ओर है। नर्मदा नदी पर मोरटक्का में बन रहा नया 6-लेन आइकॉनिक ब्रिज भी तैयार हो चुका है।
कुछ हिस्सों में सड़क के S-आकार के तीखे मोड़ (कर्व) और ब्लाइंड स्पॉट होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है, जिस पर स्थानीय स्तर पर सुधार की मांग की गई है।
डिवाइडर में पर्याप्त कट न होने के कारण स्थानीय निवासियों और कॉलोनीवासियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में विशेष रूप से रेवा बिहार कॉलोनी कोठी के सामने या आगे पीछे डिवाइडर में कट देने की मांग नागरिकों ने की हे
