निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत

इंदौर: खुडैल क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. अधूरी इमारत की चौथी मंजिल पर काम कर रहा मजदूर अचानक नीचे गिर पड़ा. गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 32 वर्षीय जीवन पिता गणेश निवासी देवास जिले के रूप में हुई है. वह खुडैल इलाके में बन रहे एक मकान में मजदूरी कर रहा था.

शाम के समय चौथी मंजिल पर काम करते दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नीचे जा गिरा. गिरने की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद अन्य मजदूर और ठेकेदार मौके पर पहुंचे. मजदूर को गंभीर हालत में तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर खुडैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं.

Next Post

पैट कमिंस को आईपीएल के लिए वापसी करने की उम्मीद

Tue Feb 3 , 2026
सिडनी, 03 फरवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के पेस लीडर पैट कमिंस ने बताया है कि वह नेशनल टीम के आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन का हिस्सा बनने के कितने करीब थे, क्योंकि यह तेज गेंदबाज़ पीठ की चोट से उबर रहा है और साल के आखिर में होने वाले मुश्किल […]

You May Like