800 फीट दूरी से स्कूल तक पहुंचाई बिजली

सीहोर। शासकीय माध्यमिक शाला कौडिय़ाछीतू में बिजली के अभाव में डिजीटल शिक्षा को बढ़ावा देने में अड़चन आ रही थी. समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रधान अध्यापक संजय सक्सेना सहित स्टाफ ने स्वयं पहल करते हुए आपसी सहयोग से विद्युत व्यवस्था कराई.

शिक्षकों ने आपसी सहयोग से करीब 8 हजार रुपए एकत्रित कर लगभग 800 फीट केबल की व्यवस्था कराई.

अब नई डीपी से विद्यालय तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने से स्मार्ट क्लास के साथ कक्षाओं में पंखे, लाइट और पेयजल व्यवस्था को भी सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी. इस पहल में प्रधान अध्यापक संजय सक्सेना के साथ शिक्षक शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र चौहान, देवकरण मालवीय, शशिकला पांडे, फूलवती सेन, माधुरी जोशी एवं शशिवाला नामदेव ने सहयोग किया. श्री सक्सेना ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई किसी भी कारण से रुकनी नहीं चाहिए. शिक्षक केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यालय की समस्त आवश्यकताओं के समाधान में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं.

 

 

 

Next Post

शिविर में किया समस्याओं का समाधान

Mon Oct 5 , 2026
सीहोर। सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आपकी सरकार आपके द्वार के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा अनेक समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया. नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी […]

You May Like