
भोपाल। न्यू मार्केट स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में चल रहे श्री राम कथा महोत्सव के छठे दिन भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। कथा व्यास पूज्य श्री प्रतिकेश्वर जी महाराज ने हनुमान जी के लंका गमन और माता सीता से मिलन प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि हनुमान जी ने समुद्र पार कर अशोक वाटिका में माता सीता को प्रभु श्रीराम का संदेश दिया, जिससे माता सीता भावुक हो उठीं। महाराज श्री ने कहा कि यह प्रसंग भक्ति, विश्वास और सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने श्रद्धालुओं को विनम्रता, समर्पण और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा में “जय श्रीराम” और “पवनसुत हनुमान की जय” के जयघोष गूंजते रहे। महाराज श्री ने बताया कि 26 मई को कथा समापन पर 1001 पावन पत्थरों का विशेष वितरण भी किया जाएगा।
