रक्षाबंधन के दिन मातृशक्तियों के लिए निःशुल्क चलेंगी मेट्रो बसें, महापौर की सौगात

जबलपुर: रक्षाबंधन का त्यौहार भारतीय संस्कृति और पंचाग के अनुसार कल धूम-धाम से मनाया जायेगा। भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शहर के प्रथम नागरिक एवं प्रथम सेवक महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने विशेष पहल करते हुए माताओं, बहनों और मातृ शक्तियों को अनूठा उपहार दिया है। महापौर जगत के आग्रह पर शहरी परिवहन सेवा के अंतर्गत संचालित मेट्रो बसें चलेंगी जिसमें माताओं बहनों एवं मातृ शक्तियों को किसी भी प्रकार का किराया नहीं देना पड़ेगा।

महापौर ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए उन्होंने जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारियों से चर्चा की एवं अपनी भावनाओं से अवगत कराया, जिसे स्वीकार करते हुए अधिकारियों ने रक्षाबंधन के अवसर पर शहरी परिवहन सेवा के अंतर्गत मेट्रो बसें निःशुल्क चलाने पर अपनी खुशी से सहमति दे दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं बहनों एवं मातृ शक्तियों को मेट्रो बस में सफर के लिए किसी भी प्रकार का किराया नहीं देना पड़ेगा।

महापौर ने बताया कि माताओं बहनों एवं मातृ शक्तियों की सेवा के लिए वे सदैव संकल्पित रहे हैं और आगे भी उनकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। महापौर का कहना है रक्षाबंधन के अवसर पर शहर की माताओं बहनों एवं मातृ शक्तियों के लिए उनकी ओर से उपहार है और आने वाले दिनों में वे इस तरह के और भी प्रयास करते हुए जनहित में निर्णय लेंगे एवं माताओं बहनों और मातृ शक्तियों के हित में अनेक कल्याणकारी कार्य भी करेगें। इस अवसर पर उन्होंने संस्कारधानी के सभी माताओं, बहनों एवं मातृ शक्तियों को रक्षाबंधन पवित्र पर्व की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएॅं भी दी है।

Next Post

आवेदन तक सिमटा रामपुर जनपद अध्यक्ष का अविश्वास प्रस्ताव

Fri Aug 8 , 2025
13 में से 11 सदस्य ही उपस्थित हुए सतना: जनपद रामपुर बाघेलान के अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह छोटू की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट सदस्यों ने विहित प्राधिकारी कलेक्टर को आवेदन देकर उनके विरुद्ध अविश्वास व्यक्त किया थाउल्लेखनीय है कि 24 जुलाई को सामूहिक रूप से कलेक्ट्रेट पहुंचे दर्जनभर सदस्यों ने कलेक्टर डा. सतीश […]

You May Like