चोरी गया माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार 

सीधी।सेमरिया पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार 21 जून 2025 को फरियादी पंकज तिवारी पिता श्यामलाल तिवारी उम्र 36 वर्ष निवासी मनकीसर द्वारा थाना सेमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात चोर उसकी किराना दुकान में सेंधमारी कर नगदी एवं सामान चोरी कर ले गया है। प्रकरण में थाना सेमरिया में धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही राजबहादुर रजक उर्फ कल्लू पिता वंशबहादुर रजक उम्र 30 वर्ष निवासी देवखुरी को अभिरक्षा में लेकर सघन पूंछताछ की गई। पूंछताछ में संदेही ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसकी निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक केदार परौहा के साथ-साथ एएसआई टीडी रावत, प्रधान आरक्षक मनमोहन, प्रधान आरक्षक पंकज एवं आरक्षक रविंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

डॉ झारिया को मार्गदर्शक बनाया

Mon Jun 23 , 2025
रायसेन ।डॉ एस के झारिया को युवा संघ में मार्गदर्शक नियुक्त किया गया है।क्योंकि मध्यप्रदेश के मार्गदर्शक मंडल का कार्यकाल फ़िलहाल समाप्त हो गया है । इसके बाद मुख्य संरक्षक संतोष झारिया, पूर्व मार्गदर्शक मंडल और संस्थापक सदस्यों की सहमति से नए मार्गदर्शकों की घोषणा की गई है। संघ ने […]

You May Like