
भोपाल। कमला नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को सैर-सपाटा के पास झील में तैरते हुए एक व्यक्ति का शव को बरामद किया. पानी के ऊपर शव को तैरते देख कर भदभदा पुल पर लोगों की भीड़ इक्ठा हो गई. घटना की जानकारी तत्काल ही पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम रिपोर्ट के लिए भेज दिया.
मिली जानकारी के अनुसार झील में अचानक से शव को तैरता देखकर लोग घबरा गए. पुलिस ने शव को गोताखोरों के जरिए बाहर निकलवाया. मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं की जा सकी है. सैर-सपाटा में हर रोज सैलानी अपने परिवार के साथ घूमने के लिए पुहंचते हैं.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र 35 से 40 साल की लग रही है. शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि 2 से 3 दिन पहले मृतक के साथ कोई हादसा हुआ है. मृतक को लेकर आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है कि वह कौन है और कहां का रहने वाला है. अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मृतक के साथ कोई हादसा हुआ है या उसने खुद ही पानी में छलांग लगाई. इसकी भी जांच पुलिस कर रही है. पुलिस ने शव को हमीदिया अस्पताल में पीएम के लिए भिजवाया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद से पुलिस खास एंगल पर अपनी जांच को आगे बढाएंगी. कमलानगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है.
