गुरु नानक जयंती एवं प्रकाश पर्व पर नगर में निकला भव्य नगर कीर्तन

मंदसौर। सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा नई आबादी से प्रारंभ होकर सरदार पटेल चौराहा, गांधी चौराहा, बस स्टैंड, घंटाघर होते हुए गुदरी स्थित गुरुद्वारा तक पहुंचा।

नगर कीर्तन में पाँच प्यारों की अगुवाई में सुसज्जित झांकी, धार्मिक ध्वज, बैंड दल और श्रद्धालुओं की शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। छोटे-छोटे बच्चों ने पारंपरिक वस्त्रों में निहंग रूप धारण कर धार्मिक अनुशासन के साथ भाग लिया। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा नगर कीर्तन का स्वागत फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा से किया गया।

इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर नगर कीर्तन का स्वागत किया।

गुरुद्वारे में दिनभर कीर्तन दरबार और लंगर सेवा आयोजित की गई। श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों — सच्चा व्यापार, नाम जपो, किरत करो और वंड छको — को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Next Post

180 गांजे के पौधे जप्त किये, कपास की फसल में बोया था गांजा 

Tue Nov 4 , 2025
मंडलेश्वर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना मंडलेश्वर की टीम ने ग्राम भकलाय के परसराम पिता रघुराम डावर के खेत में कपास की फसल के बीच में लगे 180 गांजे के पौधे जप्त किये इनका वजन 113 किलो और कीमत पांच लाख पैसठ हजार बताई गई।आरोपी को खेत से ही […]

You May Like