वेयरहाउस में सुबह लगी आग, धान जलकर खाक

जबलपुर। कटंगी क्षेत्र स्थित एक वेयरहाउस में आज सुबह अचानक आग लग गई। जिससे वेयरहाउस के बाहर रखी हुई धान भी जलकर खाक हो गई है। जानकारी के अनुसार कटंगी क्षेत्र में स्थित गुरुजी वेयरहाउस में सुबह अचानक आग लग गई, जिससे आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे वेयरहाउस प्रांगण में रखी धान आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी है यह मामला अभी संदिग्ध है, क्योंकि धान घोटाले में उक्त वेयरहाउस और समिति की भूमिका रही है, जिसके केंद्र प्रभारी व समिति प्रबंधक अभी भी फरार हैं और कई किसानों का भुगतान भी अटका हुआ है। जिसको लेकर कटंगी पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Next Post

तिलक वार्ड में उखड़ी पाइप लाइन, पानी के लिए हाहाकार

Fri Jun 6 , 2025
सिवनी। तिलक वार्ड मैं चल रहे ओवर ब्रिज के कार्य के दौरान वार्ड की पाईप लाईन को उखाड़ दिया गया है जिससे आम जनता चिलचिलाती धूप में परेशान हो रही है। नतीजतन तिलक वार्ड के लोगो ने जल समस्या के कारण नागपुर रोड में चक्का जाम कर दिया। लेकिन तिलक […]

You May Like