अफगानिस्तान में 2313 नये रंगरूट सुरक्षा बलों में शामिल हुए

काबुल, 15 जुलाई (वार्ता) अफगानिस्तान में पिछले दो दिनों में 2313 नए रंगरूट सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सुरक्षा बलों में शामिल हो गए हैं।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार इन रंगरूटों ने विभिन्न केंद्रों पर सैन्य और निर्देशात्मक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें उत्तर में स्थित 209 अल-फतह आर्मी कॉर्प्स, पश्चिम में स्थित अल-फारुक कॉर्प्स और 217 ओमरी कॉर्प्स शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि नए रंगरूटों में पेशेवर दक्षता और अनुशासन पर जोर दिया गया है और यह नया घटनाक्रम देश के सुरक्षा ढाँचे को मजबूत करेगा।

अफगानी अंतरिम सरकार ने वर्ष 2021 में सत्ता में आने के बाद से ही एक राष्ट्रीय सेना के गठन पर जोर दिया था और इसने देश के सैन्य बलों की संख्या 150,000 से बढ़ाकर 170,000 रिपीट 170,000 करने का लक्ष्य रखा है। भविष्य में इसे 200000 तक ले जाया जा सकता है।

Next Post

अफगानिस्तान के लाघमन प्रांत में भारी बारिश के बाद जबर्दस्त बाढ़

Tue Jul 15 , 2025
मेहर लाम, 15 जुलाई (वार्ता) अफगानिस्तान के लाघमन प्रांत में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण 11 लोग घायल हो गये और अनेक घरों को नुकसान पहुंचा । सरकारी समाचार एजेंसी बखतार ने यह जानकारी दी है। सरकारी समाचार ने बताया कि इस भीषण बाढ़ की चपेट में […]

You May Like