रेखा गुप्ता ने दिल्ली जल बोर्ड के पेंशनरों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा का शुभारंभ किया

नयी दिल्ली, 05 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दिल्ली जल बोर्ड के 50 हजार से अधिक पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा का शुभारंभ किया। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इस सुविधा के तहत पेंशनरों और उनके परिवारों को उपचार से लेकर चिकित्सकीय जांच तक के लिए कैशलेस सुविधा उपलब्ध होगी। सरकारसिंगल विंडो व्यवस्था के माध्यम से पूरी प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनाया गया है। दिल्ली जल बोर्ड के पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित किया है। ऐसे में जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सहज और सम्मानजनक तरीके से उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पहले बीमारी या उपचार की स्थिति में पेंशनरों को अस्पताल का खर्च अपनी जेब से उठाना पड़ता था और बाद में प्रतिपूर्ति के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था।

यह व्यवस्था विशेष रूप से बुजुर्ग पेंशनरों के लिए परेशानी का कारण बनती थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पेंशनरों की इस समस्या को समझते हुए कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू करने की दिशा में काम किया। इस व्यवस्था को लागू करने में कई अड़चनें आयी, लेकिन सरकार ने उन्हें दूर करते हुए यह सुविधा पेंशनरों को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं शुरू करना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्थाएं तैयार करना है, जिनसे लोगों का जीवन आसान हो। मुख्यमंत्री ने इस पहल को दिल्ली जल बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों और पेंशनरों ने अपना जीवन दिल्ली की सेवा में समर्पित किया है। सेवानिवृत्ति के बाद इलाज के लिए उन्हें कागजी कार्रवाई और प्रतिपूर्ति की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़े, यह उचित नहीं है। इसी सोच के साथ कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू की गयी है, जिसका लाभ 50 हजार से अधिक पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम से प्रक्रिया सरल होगी और यह सुविधा उन कर्मचारियों के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी का भाव है, जिन्होंने वर्षों तक दिल्ली के घरों तक पानी और सीवर सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक सतीश उपाध्याय, बोर्ड के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

.....

Next Post

APS यूनिवर्सिटी में भूख हड़ताल शुरू होते ही उखाड़ा टेंट, NSUI जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय सहित कार्यकर्ता थाने ले जाए गए

Mon Oct 5 , 2026
रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय एवं नियुक्ति अनियमितताओं, विजिटिंग फैकल्टी में अनियमितता, परीक्षा एवं परिणामों में देरी, छात्रों के साथ दोहरे मापदंड तथा विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली की जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विगत कई दिनों से NSUI का आंदोलन लगातार […]

You May Like