भोपाल, 12 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन को आत्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येंद्र दास जी के देवलोक गमन का समाचार आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। आपके मंगलकारी विचार एवं भक्तिमय व्यक्तित्व सदैव हम सभी को धर्म एवं मानवता के कल्याण के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
