बजट विकास को नई ऊर्जा प्रदान करेगा: अन्नपूर्णा देवी

नयी दिल्ली 01 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि वित्त वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट विकास को नयी ऊर्जा प्रदान करेगा।

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प सिद्धि में यात्रा को गति देगा।

उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की चुनौती का समाधान करने के लिए, संशोधित पोषण मानदंडों कुपोषण उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । इसके अलावा पांच लाख महिला उद्यमियों और अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों से उद्यमियों के लिए दो करोड़ तक के सावधि ऋण की घोषणा से भी महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बजट बच्चों , नारी शक्ति , युवाओं , किसानों , विशेष तौर पर मध्यम वर्ग और वेतनभोगी वर्ग को समर्पित है। उन्होंने कहा कि नयी कर व्यवस्था में 12 लाख रुपये तक की आय को आयकर से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है जो एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है।

Next Post

मध्यप्रदेश में हाईस्पीड रेलवे की संभावना पर चर्चा की यादव ने

Sat Feb 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 फरवरी (वार्ता) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि वह राज्य में जापान के उच्च प्रौद्योगिकी वाले उद्योगों की स्थापना और निवेश की उम्मीदों के साथ लौटे हैं जिनमें मध्य प्रदेश में हाईस्पीड रेलवे की उम्मीद भी शामिल है। जापान की चार दिवसीय […]

You May Like