गौवंश का कटा सिर मिला

जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत महानद्दा में गाय के बछड़े का कटा सर पड़ा मिला। सुबह जब लोगों ने देखा तो आक्रोश फैल गया, सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंच गए। दोषियों पर तत्काल कारवाई और गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस भी सूचना पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी साथ ही अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल का कहना है कि गाय के बछड़े की मुंड़ी पड़ी मिली है। प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। गौवंश का सिर यहां कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा इसका पता लगाया जा रहा है, सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।

Next Post

दुकान में फांसी पर लटका मिला संचालक‌ का शव

Thu Jan 22 , 2026
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत रिछाई के पास चाय की दुकान में संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को मस्तराम ठाकुर 37 […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।