जबलपुर: शहर में आज मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। सुबह से ही तीखी धूप और उमस से परेशान लोगों को दोपहर होते-होते राहत मिली। आसमान में अचानक घने बादल मंडराने लगे और तेज हवाओं के साथ दोपहर 2 बजे बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया।
विदित हो कि बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच आज सुबह की शुरुआत भी तेज धूप के साथ हुई थी। दोपहर होते ही अचानक हवा का रुख बदला और बादलों ने डेरा डाल लिया। हवाएं चलने और बूंदाबांदी से वातावरण में घुली तपन गायब हो गई और मौसम सुहाना हो गया। हालांकि बादलों के बीच में सूर्यदेव की लुकाछिपी चल रही है।
Next Post
पत्नी ने काम का बोला तो पेंटर ने खुद को आग लगाई, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
Wed May 13 , 2026
इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा मामूली बात पर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का दुखद मामला सामने आया है. पेशे से पेंटर युवक ने घर में रखे तारपीन के तेल का उपयोग कर खुद को आग के हवाले कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर […]

You May Like
-
5 months ago
कलकत्ता जाना पड़ा महंगा, घर में हुई चोरी