कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का वाहन दुर्घटना ग्रस्त

सीहोर, 30 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार आज सीहोर के फंदाटोल टेक्स के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गईं, लेकिन वे पूरी तरह सुरक्षित है।

पुलिस के अनुसार श्री पटवारी अपनी कार से भोपाल जा रहे थे तभी पीछे से एक ट्रक ने टककर मार दी जिससे उनका वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस घटना में कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

इस मामले में प्रकरण दर्ज कर ट्रक चालक के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

सीआरपीएफ जवान ने पत्नी को गोली मार कर स्वयं की आत्महत्या

Thu Jan 30 , 2025
भोपाल, 30 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने पत्नी की गोली मार कर हत्या करने के स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहाँ के मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया की सिविल कालोनी […]

You May Like