मतदाताओं से मतदान अवश्य करने की अपील की यादव ने

भोपाल, 19 अप्रैल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज राज्य में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छह संसदीय सीटों पर मतदाताओं से वोट अवश्य डालने का अनुरोध किया है।

श्री यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। यह मतदान के पावन कर्तव्य का दिन है। मतदाता पहले चरण के आज के चुनाव में मतदान अवश्यक करें। उन्होंने लिखा है, “आपका एक वोट हमारे देश को विकसित भारत और गरीब को समृद्ध बना सकता है। आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। स्वयं वोट करें और दूसरे मतदाताओं को भी प्रेरित करें।

Next Post

चुनाव के साथ ब्याह का भी मौसम, 'गृहस्थी धर्म' से पहले दुल्हनें पहुंची 'लोकतंत्र का धर्म' निभाने

Fri Apr 19 , 2024
भोपाल, 19 अप्रैल देश में इन दिनों चुनाव के साथ शादी-ब्याह का भी मौसम चल रहा है, यही कारण है कि मध्यप्रदेश की छह सीटों पर आज होने वाले मतदान के दौरान कई नई-नवेली दुल्हनें अपना ‘गृहस्थी धर्म’ निभाने के पहले ‘लोकतंत्र का धर्म’ निभाने सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंचीं। […]

You May Like