ग्वालियर जिले में कड़ाके की सर्दी, दोपहर पौने दो बजे निकली धूप, घने कोहरे की चेतावनी जारी

ग्वालियर: ग्वालियर जिले में आज सुबह से जबरदस्त सर्दी पड़ रही है। सुबह कोहरा छाया रहा। इसके बाद भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। अभी दोपहर पौने दो बजे कुछ धूप निकली है। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 06 जनवरी तक ग्वालियर जिला सहित आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे की संभावना व्यक्त की गई है। कोहरे के कारण दृश्यता में अत्यधिक कमी आ सकती है, सूरज भी बहुत कम निकलेगा और हल्की बारिश की भी संभावना है।

जिससे सड़क एवं रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें। वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे धीमी गति से वाहन चलाएं, फॉग लाइट/हेडलाइट का उचित उपयोग करें तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।बुजुर्गों, बच्चों एवं बीमार व्यक्तियों को विशेष रूप से ठंड एवं कोहरे से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

कोतवाली बवाल, एफआईआर दर्ज, तीन अरेस्ट

Sat Jan 3 , 2026
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत कमानिया गेट में देर रात्रि मचे बवाल के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है साथ ही दुकान मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक कमनिया गेट के समीप बड़कुल होटल में राजकुमार जैन पहुंच थे जहां रूपयों के लेनदेन को […]

You May Like