
अपडेट/
नवभारत न्यूज
दमोह.जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर चौकी के समीप आनु तिराहे पर गुरुवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में तूफान कार 8 से 10 लोग बुरी तरह घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए 108 के माध्यम से दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कंटेनर ट्रक और तूफान कार की भिंड़त हो गई. जिसमें सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है. जिनका उपचार जारी है, बता दे की फलदान कार्यक्रम में बड़े खटोरा से सलैया बांदकपुर जा रहे थे, इसी दौरान यस हादसा हो गया. जिससे तूफान कार में सवार हरिकिश अहिरवार उम्र 54 वर्ष, नन्हे भाई अहिरवार उम्र 60 वर्ष, हल्ले भाई अहिरवार उम्र 50 वर्ष, हरकिशन पिता मिरचू उम्र 50 वर्ष, सुनील उम्र 38 सरू उर्फ टुंडे अहिरवार उम्र 53 वर्ष, मिहिलाल उम्र 55 वर्ष, कूरे उम्र 65 वर्ष, रामप्रसाद उम्र 40 वर्ष सभी निवासी बड़े खटोरा के बताए गए हैं, जिनका उपचार जारी है.
