साहनी पिपरिया के सचिव धरमू यादव और वृद्ध मां पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

नवभारत, न्यूज

दमोह। जनपद पंचायत दमोह की साहनी पिपरिया सचिव और उनकी वृद्ध मां पर जानलेवा हमला होने का घटनाक्रम सामने आया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि साहनी पिपरिया सचिव धरमू यादव उम्र 54 वर्ष और उनकी माता सुमतरानी पति कीरत उम्र करीब 72 वर्ष निवासी बांदकपुर पर जमीनी विवाद को लेकर हमला हो गया, जिससे बेटा और मां बुरी तरह घायल होने पर उपचार लिए हिंडोरिया अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. जिनका उपचार जारी है, गंभीर रूप से घायल धरमू यादव सचिव ने बताया कि हम नाश्ता करके फ्री हुए थे, तभी मुकेश, गुड्डू और जनकरानी कुल्हाड़ी, लाठी, गार्डन लेकर आई और जानलेवा हमला कर दिया, जिससे हम घायल हुए. वहीं पुलिस ने घायलों के बताए अनुसार आरोपितों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू करदी है।

Next Post

विधानसभा में फाग उत्सव शुरू

Thu Mar 20 , 2025
भोपाल, विधानसभा के मानसरोवर सभा ग्रह में गुरुवार शाम को फाग महोत्सव की शुरुआत हुई। इस अवसर पर सीएम डॉक्टर मोहन यादव, विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अलावा अन्य विधायक मौजूद हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन