15 फायर आर्म्स , 19 कारतूस के साथ 16 गिरफ्तार

जबलपुर: क्राइम ब्रांच के साथ थानों की पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले 16 बदमाशों को   15 फायर आर्म्स एवं 19 कारतूस पकड़ा है।एएसपी आनंद कलादगी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के दिशा -निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ एवं फायर आम्र्स के कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।  इसी क्रम में  क्राइम ब्रांच के साथ बेलखेड़ा, पनागर, बरेला, कुंडम, शहपुरा, हनुमानताल, बेलबाग, रांझी, माढ़ोताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 फायर आर्म्स देशी पिस्टल एवं रिवाल्वर, कट्टा 19 कारतूस सहित आरोपियों को पकड़ा है।

एएसपी प्रदीप कुमार सेण्डे ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अजय उर्फ अज्जू लोधी निवासी ग्राम सुन्द्रादेही, राजेन्द्र उर्फ राजू लोधी निवासी ग्राम सुन्द्रादेही, नितेश उर्फ नितू निवासी विसैंधी, अनिल बर्मन निवासी बडे जैन मंदिर के पास पनागर, जितेेन्द्र उर्फ जित्तू यादव निवासी व्यास मोहल्ला पनागर, जानी सेन निवासी बड़ी खेरमाई मदिर के पास पनागर, नीतेश तेकाम निवासी ग्राम बारहा, साहिल साहू निवासी ग्राम सदाफल, दुर्गेश पटैल निवासी ग्राम घुन्सौर थाना शहपुरा, सैफू खान निवासी रजा चौक अधारताल,  चिराग सोनकर निवासी भानतलैया हनुमानताल , विशाल सोनकर निवासी खटीक मोहल्ला बेलबाग, अनुज ठाकुर निवासी बड़ा पत्थर रांझी, प्रवीण रजक निवासी शोभापुर, शोभित सूर्यवंशी उर्फ राजा निवासी ग्राम मनेरी थाना बीजाडांडी, लखन चौधरी निवासी हिनौता थाना पनागर शामिल हैं।

Next Post

देवर निकला दरिंदा, भाभी की लूटता रहा आबरू

Mon Jan 6 , 2025
वीडियो लीक करने की धमकी देकर अस्मत लूटी  जबलपुर: देवर-भाभी के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली दरिंदगी की वारदात प्रकाश में आई हैं जहां रिश्ते का देवर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर भाभी की आबरू लूटता रहा। पीडि़ता ने बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी […]

You May Like