
छिंदवाड़ा। इन दिनों देहात थाना पुलिस एक्सन मोड में दिखाई दे रही है। पुलिस ने 50 लीटर अवैध देषी शराब और मोहल्ले में गुंडागर्दी मचाने वाले तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आरोपियों को चौराहे पर उठक बैठक लगवाई गई। वही उन्हें टीआई ने चेतावनी दी कि अब नहीं सुधरे तो इसके बाद जिला बदर कार्रवाई की जाएगी। गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोहरली आम रोड पर मंदिर के पास भारी मात्रा में कच्ची शराब लेकर खङा है बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। उक्त युवक की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम यश उर्फ चाऊ पिता रूपप्रसाद शर्मा उम्र 23 साल निवासी टीव्ही टावर के पास कुकडाजगत का होना बताया। उसके पास से 15-15 ली. की चार प्लास्टिक की कुप्पियों में कुल 60 ली. हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जिसकी बाजार में लगभग 6 हजार रूपए कीमत आंकी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
उपद्रवी तत्वों की गई कार्रवाई ०००००
कुकडाजगत में अपराधी तत्वों द्वारा उतपात मचाने की सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा। जहां उत्पात मचाने वाले 04 आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा गया। जिनमें सोहेल उर्फ सन्नाटा पिता प्यारे मोहम्मद कुकड़ा जगत, आयुष उर्फ वासू पिता सुरेश मर्सकोले षिक्षक कालोनी, नीरज उर्फ सचिन पिता गौरीशंकर चन्दनगांव, राकेश पिता लक्ष्मण बेलवंशी कुकडाजगत को गिरफ्तार किया। 41,42,43,44,275,276,277,278, 26 धारा 170 इदेे के इस्तगाशा तैयार कर तहसीलदार की न्यायालय में पेश किया गया। सभी अनावेदक लगातार अपराधी गितिविधि मे संलिप्त हैं छिन्दवाडा जिले के अलग अलग थानों में अपाराधिक रिकॉर्ड है।
