बच्चों पर आवारा कुत्ते ने किया हमला

छिंदवाड़ा। जिले भर में कुत्तों के आतंक के मामले आए दिन सामने आ रहे है। जिसमें कुत्ते सबसे अधिक बच्चों को अपना निशाना बना रहे है। पिछले एक महीने के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो एक महीने में तकरीबन 70 से अधिक डाग बाइट के मामले सामने आए है। रोजाना दो से तीन मामले सामने आ रहे है। वही गुरूवार को फिर आवारा कुत्ते के हमले का मामले सामने आए है। जहां एक कुत्ते ने एक के बाद एक तीन बच्चों को काट लिया। घटना के बाद घायल बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया। जानकारी अनुसार शिवांष पिता लेखराम वर्मा उम्र पांच साल अपने घर के आंगन में खेल रहा था। उसके माता-पिता खेत गए हुए थे। इसी दौरान सुबह 9 बजे एक आवारा कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। हमले के बाद बच्चे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। जैसे तैसे कुत्ते केा मारकर भगाया। पड़ोसियों ने तत्काल उसके माता-पिता को सूचना दी। माता-पिता तत्काल बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां बच्चे को इलाज के लिए भर्ती किया गया। दोपहर को बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया।

Next Post

एकादशी व्रत भगवान की प्रसन्नता के लिए किया जाता-आचार्य श्री हरे कृष्ण दास ब्रह्मचारी जी महाराज

Thu Jun 11 , 2026
दमोह. शहर के धगट चौराहे पर स्थित राजा मैरिज हॉल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा भक्ति महायज्ञ का गुरुवार को चतुर्थ दिवस सम्पन्न हुआ. यह कथा 8 जून से प्रारंभ होकर 15 जून तक चलेगी.इस कथा का आयोजन गौड़ीय परंपरा के विशुद्ध संत नित्य लीला प्रविष्ट गुरुदेव श्री श्री […]

You May Like