जियावन पुलिस की कार्रवाई, गौवंश से भरा पिकअप जप्त

सिंगरौली। गौवंश के अवैध परिवहन के खिलाफ जियावन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 गौवंश से भरा पिकअप वाहन जप्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जप्त वाहन और गौवंश की कुल कीमत करीब 5.21 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त को कार्यवाहक सउनि तेजबहादुर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि सरौधा की ओर से पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 65 जीए 5001 में गौवंश को क्रुरतापूर्वक भरकर चितरंगी के जंगल की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम चौराडांड के पास नाकाबंदी की। वाहन आते ही पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी में पिकअप से 3 गाय, 2 बछड़े और 4 बछिया सहित 9 गौवंश रस्सियों से ठूंस-ठूंसकर बंधे मिले। वाहन में चारा-पानी की व्यवस्था भी नहीं थी। पुलिस ने वाहन में मौजूद अतुल कुमार दुबे उम्र 19 निवासी गीडा, चौकी बरका थाना सरई को गिरफ्तार किया। पूछतांछ में उसने फरार चालक का नाम प्रीतम सिंह, निवासी साजापानी, थाना सरई बताया। पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये कीमत का पिकअप और 21 हजार रुपये के गौवंश जप्त किए। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। सभी गौवंश को थाना परिसर में रखकर चारा-पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्रवाई थाना प्रभारी शेष नारायण दुबे के नेतृत्व में की गई।

Next Post

प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं पर्व: प्रहलाद

Sun Aug 23 , 2026
सरई । आगामी ईद एवं रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज रविवार को थाना परिसर सरई में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रतिष्ठित नागरिकों, सर्व समाज के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं […]

You May Like