कोहरे का प्रकोप: धुंध की चादर में लिपटा सोनांचल

सिंगरौली: मध्य प्रदेश के ऊर्जाधानी सिंगरौली में मौसम का मिजाज बदलने के साथ कोहरे का असर बढ़ने लगा है। मंगलवार सुबह चितरंगी सहित सोनांचल क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। चितरंगी में सुबह करीब 9 बजे तक धुंध का असर बना रहा, जबकि जिले के अन्य हिस्सों में भी सुबह 7:30 बजे तक कोहरा देखने को मिला। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई और सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। वहीं, सुबह और शाम बढ़ती ठंड के चलते लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं।

Next Post

झाड़-फूंक और रकम दोगुनी करने का झांसा देकर महिला से 5 लाख की ठगी

Tue Nov 24 , 2026
जबलपुर। बीमारी ठीक करने और धन दोगुना करने की तंत्र-विद्या का झांसा देकर एक महिला से पांच लाख रुपये की ठगी की गई। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि ककरैया तलैया गोरखपुर निवासी आरती मेहरा 48 वर्षीय पिछले कुछ समय से बीमार थीं और पारिवारिक परेशानियों से जूझ रही थीं। उनकी […]

You May Like

मनोरंजन