
सिवनी। शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे स्कूल जाने के लिए निकला 6 वर्ष का मासूम बालक वहां से गुजर रहे एक बड़े वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से पलारी तिगड्ढा निवासियों में आक्रोश बढ़ गया। वहीं सूचना मिलते ही केवलारी पलारी से पुलिस बल घटनास्थल पहुंची जहां लोगों को समझाइए दी गई। वहीं मासूम बालक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पलारी तिगड्ढा निवासी सोनू ठाकुर का 6 वर्षीय पुत्र अनुज ठाकुर शनिवार को सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला। सड़क किनारे स्थित घर से बालक जैसे ही निकाला तभी वहां से गुजर रहे एक वाहन क्रमांक NL 01 AK 7758 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मासूम बालक को टक्कर मार दिया। जिससे बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश बड़ा और देखते ही देखते वहां लोगों का हुजूम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे जहां लोगों को समझाइए दी व वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई।
