केजरीवाल के इशारे पर अमृतसर में तोड़ी गयी बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा: भाजपा

नयी दिल्ली 27 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब के अमृतसर में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किये जाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है और कहा कि यह घटना उनके (श्री केजरीवाल) के इशारे पर घटित हुई है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा के मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “अमृतसर में बाबा साहेब का अपमान श्री केजरीवाल के इशारे पर हुआ है।” उन्होंने कहा कि पंजाब में जब बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान होता है, तो पूरी आप चुप रहती है। ये पहली बार नहीं है, जब डॉ. अंबेडकर और दलितों का अपमान श्री केजरीवाल ने किया है। चुनाव से पहले पंजाब में श्री केजरीवाल ने कहा था कि जब हमारी सरकार बनेगी, तो एक दलित को हम उपमुख्यमंत्री बनाएंगे, लेकिन आजतक उन्होंने एक दलित को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल को तुरंत अमृतसर जाकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के सामने क्षमा याचना करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें अपने पद से भी इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ”संविधान को ड्राफ्ट करने वाले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पंजाब के अमृतसर के मुख्य चौराहे पर लगी है। वहीं पर कोतवाली थाना है। वहां आप की सरकार है और एक व्यक्ति आंबेडकर की प्रतिमा को हथौड़े से तोड़ने का प्रयास करता है। पुलिस उसे रोकने की कोशिश नहीं करती है।”

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “श्री केजरीवाल की सहमति के बिना ऐसा जघन्य कृत्य नहीं हो सकता।” उन्होंने कहा, “आप ने दलितों और पूरे भारत का अपमान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए और उन सभी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।”

Next Post

कृषि उपज के ‘खेत से उपभोक्ता’ तक के मूल्य अंतर को घटाने के प्रयास

Mon Jan 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि कृषि उपज के ‘खेत से उपभोक्ता’ तक के मूल्य अंतर को घटाने के प्रयास किये जा रहे हैं और इसकी परिवहन लागत को केंद्र और राज्य सरकार के बीच आधा – […]

You May Like