जबलपुर। बीमारी ठीक करने और धन दोगुना करने की तंत्र-विद्या का झांसा देकर एक महिला से पांच लाख रुपये की ठगी की गई। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि ककरैया तलैया गोरखपुर निवासी आरती मेहरा 48 वर्षीय पिछले कुछ समय से बीमार थीं और पारिवारिक परेशानियों से जूझ रही थीं।
उनकी इसी मजबूरी का फायदा उठाते हुए रद्दी चौकी गोहलपुर निवासी अब्दुल सलाम ने उनसे संपर्क किया। आरोपी ने दावा किया कि वह झाड़-फूंक के जरिए उनकी बीमारी और घर के संकट दूर कर देगा। रोजाना महिला के घर आकर पूजा-पाठ करता रहा। इस दौरान उसने धन दोगुना करने की विद्या जानने का झांसा देकर किस्तों में करीब 5 लाख रुपये नकद ऐंठ लिए।
