जबलपुर। लार्डगंज पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को अवैध देशी पिस्टल और दो कारतूस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि शताब्दीपुरम में दबिश देकर रूपेश पटेल पिता राजेश पटेल, (22) निवासी पंजाब बैंक कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी लेने पर देशी पिस्टल दो कारतूस मिले। अब पुलिस आरोपी से यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह पिस्टल और कारतूस कहां से खरीदकर लाया था और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं था
