मुंगावली: वन विभाग की टीम ने प्रतिभा अहिरवार, वन मंडल अधिकारी के मार्गदर्शन में और उप वन मंडल अधिकारी एसटी शाक्य व वन परिक्षेत्र अधिकारी ऋषि कुमार प्रजापति की उपस्थिति में वन भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को नाकाम कर दिया।अभियान बीट गुन्हैरू के कक्ष क्रमांक आरएफ 254 और आरएफ 260 में संचालित किया गया, जहां ग्राम गुन्हेरु, वीरपुर, तारई और सरदारपुर में लगभग 60 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अतिक्रमण और खेती की तैयारी की जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान पांच जेसीबी मशीनों और 80 से अधिक वनकर्मियों की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। वन विभाग ने अतिक्रमण रोधी ट्रेंच खुदवाकर भूमि को सुरक्षित किया और इसे निगरानी में रखा।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा दंडनीय अपराध है और भविष्य में ऐसा कोई मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से न केवल वन भूमि सुरक्षित हुई, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
