मुंबई, 24 दिसंबर (वार्ता) विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को कर विभाग ने 1.11 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का नोटिस दिया है।
कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि यह नोटिस उसे गुजरात के जामनगर के राज्य कर उपायुक्त कार्यालय से प्राप्त हुआ है। इसमें उस पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत लाभ उठाने का आरोप लगाया गया है। नोटिस मंगलवार को ई-मेल के जरिये मिला था।रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि वह इस आदेश को चुनौती देगी। इसका कंपनी के परिचालन पर कोई असर नहीं होगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज को कर विभाग से 1.11 करोड़ के जुर्माने का नोटिस
