मानसून जैसा नजारा: आंधी चली, बरसे बदरा, नहीं निकले सूर्यदेव

जबलपुर: सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए, बादलों का डेरा है। धूल भरी आंधी चलने के बाद बदरा बरस पड़े हैं‌। शहर के कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई है।
मौसम विभाग की माने तो
निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण कोंकण तट से दूर पूर्व मध्य अरब सागर पर बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और अधिक तीव्र होकर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है।एक ट्रफ़ पूर्व मध्य अरब सागर पर बने निम्न दबाव क्षेत्र से दक्षिण कोंकण तट, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मराठवाड़ा और उत्तरी तेलंगाना से होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ तक माध्य समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किमी ऊपर विस्तृत है।

चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिणी हरियाणा और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।एक चक्रवातीय परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

Next Post

ग्वालियर कूच के लिए भीम आर्मी की टीमें तैयार, तंवर भी आ रहे

Sat May 24 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर हाईकोर्ट खंडपीठ में संविधान निर्माता अम्बेडकर की प्रतिमा के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। गुरुग्राम से भीम सेना की एक टीम सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर की अगुवाई में ग्वालियर जाएगी। भीम सेना के ऐलान के बाद हरियाणा से लेकर ग्वालियर तक सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो […]

You May Like