दो साल तक प्रेम प्रसंग और फिर शादी से इनकार, कोलार में दुष्कर्म का मामला दर्ज

भोपाल। स्पा सेंटर में काम करने वाली एक 27 वर्षीय महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर कोलार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक पीड़िता कोलार इलाके में ही एक स्पा सेंटर में काम करती है. करीब 2 साल पहले उसकी मुलाकात बलराम नाम के युवक से हुई थी. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और आरोपी ने पीड़िता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा. पीड़िता का आरोप है कि बलराम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया. समय बीतने के साथ पीड़िता जब भी आरोपी बलराम से शादी करने की बात करती वह मुकर जाता. आरोपी की हरकतों से परेशान होकर महिला ने कोलार थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की. पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी बलराम की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

दहशत में कर्मचारी: लगातार दूसरे दिन नापतौल मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Tue Mar 17 , 2026
भोपाल। नापतौल विभाग के दफ्तर में मंगलवार को आरडीएक्स बम के होने की सूचना मिली. एमपीनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग की. हालांकि पुलिस को इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक एक ई- मेल के […]

You May Like